पटवारी-कानूनगो के प्रदर्शन पर सरकार सख्त, दो दिन में काम पर नहीं लौटे तो होंगे निलंबित, निर्देश जारी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

25 जुलाई 2024

सरकार ने पटवारी और कानूनगो के मामले को गंभीरता से लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव(राजस्व) ओंकार शर्मा ने गुरुवार को सभी डीसी को पटवारी-कानूनगो के प्रदर्शन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश में पटवारी और कानूनगो ने स्टेट कैडर और दूसरी मांगों को लेकर ऑनलाइन काम बंद कर दिया है। इससे प्रदेश के जनता रोजाना परेशान हो रही है। उधर, सरकार ने अब इस मामले को गंभीरता से लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव(राजस्व) ओंकार शर्मा ने गुरुवार को सभी डीसी को पटवारी-कानूनगो के प्रदर्शन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सरकार के अनुसार पटवारी-कानूनगो का बंद करने का कृत्य स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मचारी के लिए अशोभनीय है और सीसीएस (आचरण) नियम, 1964 का उल्लंघन है, जिसका उल्लंघन उन्हें उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी बनाता है। यदि उन्हें सरकार के किसी फैसले से कोई शिकायत है तो बातचीत का सहारा लेना चाहिए और ऐसे कार्यों से बचना चाहिए। सभी डीसी को निर्देश दिए हैं कि उनके नियंत्रण में काम करने वाले ऐसे सभी पटवारियों-कानूनगो को ऑनलाइन कार्यों को तुरंत फिर से शुरू करने के लिए एक सख्त सलाह जारी की जाए ताकि आम जनता को इस आधार पर अधिक परेशन न हो

Share the news