परवाणु में 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर की जीवन लीला समाप्त

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मई 2023

परवाणू क्षेत्र में एक युवती ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि परवाणु क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसे ईएसआई परवाणु इलाज के लिए लाया गया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंडस अस्पताल मोहाली रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी परवाणु हंस राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news