
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मार्च 2023
प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू में डेंंगू बेकाबू न हो इसके लिए अभी से ही नगर परिषद ने कमर कस ली है। शुरूआत में ही नगर परिषद की ओर से फॉगिंग कार्य शुरू करवा दिया है। पहले चरण में फॉगिंग कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद वार्डों में भी फॉगिंग की जाएगी।
बता दें कि बीते वर्ष डेंगू के परवाणू में 1500 से अधिक मामले आए थे। ईएसआई अस्पताल परवाणू के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर में डेंगू की रोकथाम का कार्य शुरू कर दिया है। फॉगिंग का कार्य अभी से शुरू करने सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर डेंगू का सीजन लगभग जून माह से शुरू होता है। लोगों को भी डेंगू रोकथाम के लिए सहयोग करना चाहिए। खासतौर पर झुग्गियों में साफ सफाई रखनी चाहिए। इसी के साथ गमलों, पानी के टैंकों और जगह-जगह पानी इक्कठा न होने देना चाहिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





