परशुराम जयंती के मौके पर सोलन में देवभूमि सवर्ण संगठन ने किया भंडारे का आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 अप्रैल 2023

देश भर में आज भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। जिन्होंने ब्राह्मण होकर भी क्षत्रिय का जीवन जिया। वहीं परशुराम जयंती के मौके पर सोलन में देवभूमि सवर्ण संगठन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया,सोलन शहर के ओल्ड बस स्टैंड पर एकत्र होकर संगठन के लोगो ने इस भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान देवभूमि सवर्ण संगठन के जिलाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि परशुराम जयंती को आज उनके द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमे उनके साथ ब्राह्मण समिति जिला के अध्यक्ष ईशान शर्मा और अग्रवाल सभा के दिनेश अग्रवाल जी ने भी उनका साथ दिया है।

कोई दूसरी तरफ अग्रवाल सभा सोलन के प्रधान दिनेश ने बताया कि आज देवभूमि स्वर्ण संगठन द्वारा परशुराम जयंती के मौके पर सोलन में उनके द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें उनके साथ ब्राह्मण सभा के लोग भी मौजूद है। उन्होंने इस दौरान देवभूमि सवर्ण संगठन के लोगों को बधाई दी और कहा कि जिस तरह संगठन के लोग समाज को एक करने के लिए कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है और आने वाले समय में संगठन के लोगों को इसका फायदा जरूर मिलेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news