पर्यटकों के लिए मनाली तैयार, निगम के होटलों में 50 फीसदी तक छूट

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 अगस्त 2023

Himachal Manali News: Tourist in Manali fifty percent discount in hptdc hotels

प्रलयकारी बाढ़ के बाद मनाली में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। इसके लिए पर्यटन निगम ने पर्यटकों को आकर्षक छूट देने का एलान किया है। निगम के होटल में बुकिंग करने पर पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद मनाली में पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन और वामतट मार्ग बहाल हो गया है। लेकिन, पर्यटक मनाली नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन दिनों यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या न के बराबर है। माल रोड सुनसान पड़ा है और अन्य पर्यटन स्थलों में भी वीरानगी छाई हुई है। पर्यटन निगम मंदी की मार को देखते हुए पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। अन्य कई निजी होटल भी छूट दे रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही मनाली में फिर रौनक लौट आएगी। पर्यटन निगम के उप महा प्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इन दिनों 50 फीसदी छूट दी जा रही है।

आने वाले दिनों में कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि अब सड़कें खुल गई हैं। धीरे-धीरे पर्यटक मनाली का रुख करने लगे हैं। कई होटलों में 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। वह स्वयं भी 40 प्रतिशत छूट दे रहे हैं। इसका रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है। धीरे-धीरे सीजन पटरी पर लौटने की उम्मीद है।पर्यटन निगम सहित कई होटल खाली चल रहे है।

अधिकतर होटलों में 90 फीसदी से अधिक कमरे खाली है। रोहतांग सहित अन्य स्थल भी सुनसानरोहतांग दर्रा सहित मनाली के तमाम पर्यटन स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। रोजाना एक हजार से अधिक गाड़ियों से भरे रहने वाले रोहतांग दर्रे में वीरवार को सिर्फ पांच गाड़ियां गईं। पर्यटन विभाग की ऑनलाइन साइट से महज पांच वाहनों के परमिट ही जारी किए गए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news