# पर्यटकों ने बीच सड़क में वाहन खड़े कर सरेआम लहराई तलवारें|


देवी-देवताओं की शांत भूमि की हिमाचल  प्रदेश की सुंदरता को निहारने के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में देवभूमि पहुंचकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को निहारते हैं। प्रदेश को देवभूमि भी कहा जाता है। देवभूमि में जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है वही दूूसरी और कुछ लोग घूमने के नाम पर यहां पर सरेआम गुंडागर्दी कर प्रदेश के शांत माहौल को बिगाड़ने का कार्य भी कर रहे हैं।

प्रदेश की पुलिस और प्रदेश सरकार को ऐसे लोगों पर लगाम लगाने की बहुत सख्त जरूरत है। प्रदेश में कई पर्यटक अपनी गाड़ियों में हथियार रख कर चले आते हैं। जब ये लोग घूमने आ रहे हैं तो अपने साथ हथियार रखने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। मगर फिर भी अपनी टौर कहे या कहे माहौल खराब करने के मकसद से ये लोग हथियार लेकर देवभूमि पहुंचते है।

कुछ ऐसी ही घटना पिछली देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मंडी जिला सुंदरनगर के किरतपुर मनाली फोरलेन पर देखने को मिली। जब दो गुटों के बीच एक दूसरे के वाहन से आगे होने की होड़ लड़ाई में तब्दील हो गई। लड़ाई इतनी बढ गई कि हरा बाग के पास पर्यटकों ने बीच सड़क में वाहन खड़े कर सरेआम तलवारें लहराई। इस दौरान वहा पर वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई। परंतु पर्यटकों द्वारा सरेआम इस तरह से तलवारें लहराने से और जोर जोर से चिल्लाने से स्थानीय निवासी भी सहम उठे।  पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पर्यटकों की यह गाड़ियां अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।

ऐसे कई दर्जनों किस्से प्रदेश में पहले भी सामने आ चुके हैं। जब पर्यटकों ने इस शांत प्रदेश में अशांति फैलाने का काम किया हो। प्रदेश सरकार और पुलिस द्वारा अगर उसी दौरान सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई होती तो शायद इस तरह की हरकतें कुछ पर्यटकों द्वारा न की जाती।

वही आपको याद दिला दे की बीते रोज भी मंडी जिला के सुंदरनगर में हत्या का आरोपी भी कमरा लेकर रह रहा था। आरोपी भी पर्यटन की आड़ में  यहां रूम लेकर रुका हुआ था। ऐसे में प्रदेश पुलिस को भी ऐसे लोगों से निपटने के लिए सतर्क रहना होगा। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का आना अच्छा है। इस से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। परंतु यहां पर्यटक केवल घूमने की मंशा से ही आए और शांत प्रदेश को शांत ही रहने देंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर इस तरह के मामलों में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने कहा कि शांत प्रदेश में पर्यटक आएं और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। उन्हें कोई परेशानी हो तो पुलिस से संपर्क करें परंतु गुंडागर्दी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news