पर्यटन नगरी धर्मशाला का प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक 15 मार्च से खोला जाएगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मार्च 2023

पहाड़ों में घूमने के शौकीन पर्यटकों के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला का प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक 15 मार्च से खोल दिया जाएगा। इसके बाद पर्यटक त्रियुंड की यात्रा कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां हजारों की संख्या में देश और विदेश से पर्यटक आते हैं। बारिशों और भारी हिमपात होने के कारण दिसंबर से गर्मियों तक इस ट्रैक को बंद कर दिया जाता है, लेकिन अब बारिश की संभावनाएं कम हैं। ऐसे में इस ट्रैक को 15 मार्च के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। मैक्लोडगंज से करीब 9 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के लिए लोगों को करीब चार से पांच घंटे का समय लगता है। इसके अलावा पर्यटक गलू माता मंदिर तक गाड़ी में जा सकते हैं। इससे करीब दो किलोमीटर का सफर कम हो जाता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news