#पांगणा के पास गहरी खाई में गिरी कार, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दो की मौत, एक गंभीर घायल*

पांगणा के समीप शाना-माना जाने वाली सड़क पर देर रात एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें तीन लोग सवार थे।

See the source image

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 नवंबर 2022

मंडी जिले के उपमंडल करसोग से लगभग 25 किलोमीटर दूर पांगणा के समीप देर रात कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांगणा के समीप शाना-माना जाने वाली सड़क पर देर रात एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें तीन लोग सवार थे।

गंभीर घायलों को करसोग अस्पताल लाया गया जिनमें से दो की मौत रास्ते में ही हो गई। मृतकों की पहचान संतराम पुत्र सोहन लाल उम्र 38 वर्ष गांव चमोला तथा जयंती पुत्र सेवादास उम्र 40 वर्ष गांव शाना के रूप में हुई है। नंदलाल पुत्र कलीराम घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई अमल में लाई गई। 

Share the news