

-दबट में कुलदेवी के मंदिर में माथा टेकने के बाद लौटेंगे दिल्ली
खबर अभी अभी ब्यूरो
25 जनवरी,25
बिलासपुर(मनीष कुमार)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 और 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। रविवार 26 जनवरी को नड्डा दोपहर 2 बजे नई दिल्ली स्थित अपने निवास से रवाना होकर 2:30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से 3:10 बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
अपने पोते पृथ्वी की मुंडन सेरेमनी के लिए नड्डा बिलासपुर आ रहे हैं। पृथ्वी का मुंडन श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में किया जाएगा।
नड्डा चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर शाम 6:30 बजे बिलासपुर के विजयपुर पहुंचेंगे। विजयपुर में उनका स्थानीय कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार सुबह 11:15 बजे विजयपुर से रवाना होकर 12:15 बजे माता श्री नयना देवी मंदिर पहुंचेंगे। यहां 12:15 से 1:30 बजे तक पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे नयना देवी मंदिर से प्रस्थान कर 2:15 बजे कुलजा माता मंदिर दबट पहुंचेंगे और 2:15 से 3:00 बजे तक दर्शन करेंगे। कुल देवी के दर्शन के बाद नड्डा शाम 6:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।



