
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
20 दिसंबर 2022

शूलिनी टिप्पर यूनियन सोलन का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा की अगुवाई में एसडीएम विवेक शर्मा से मिला।
कौड़ा कोड़ा ने एसडीएम को अवगत करवाया कि टिप्पर यूनियन रबोन रोड में अपने वाहन पार्क करते हैं लेकिन यहां उचित जगह नहीं होने के चलते इस वर्ग को रबोन से आगे नगर निगम की खाली जमीन पर पार्किंग की अनुमति दी जाए।
इसी तरह किआ मोटर्स के पास भी काफी जगह वाहनों के पार्क करने योग्य है। उन्होंने कहा कि इससे यूनियन को अपने वाहन शहर के नजदीकी पार्क करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही लोगों को भी रेत व बजरी इत्यादि के लिए संपर्क करना आसान होगा। एसडीम सोलन विवेक शर्मा ने यूनियन की मांग को सुनते हुए मामले को उपायुक्त के ध्यानार्थ लाने की बात कही।
उन्होंने बीच का रास्ता निकालने के लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से भी बात करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूनियन के गोपाल, दिलाराम, अरुण, दिग्विजय, रामलाल सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





