
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अप्रैल 2023
नगर निगम पालमपुर के वार्ड सुग्घर में शुक्रवार को आग लगाने से दो पुराने मकान जल गए। इन मकानों में चार किरायेदार रहते थे। किरायेदारों का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रशासन ने दो लोगों को फौरी राहत दे दी है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जबकि नगर निगम के उप महापौर ने अग्निशमन विभाग पर देरी से पहुंचने के आरोप भी लगाए गए हैं। आग के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पालमपुर नगर निगम वार्ड सुग्घर में दोपहर बाद दो मकानों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि घरों के अंदर रखा कोई भी सामान नहीं बचा। सब जलकर राख हो गया। घरों में आग लगने का पता चलते ही नगर निगम के उपमहापौर अनीश नाग ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। अग्निशमन विभाग ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





