
सनवारा
मंगलवार को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में पावन हवन समारोह के साथ किया गया।

यह हवन विद्या-बुद्धि की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की कृपा प्राप्ति हेतु संपन्न किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा समस्त कर्मचारियों ने पूर्ण श्रद्धाभाव से अनुष्ठान में सहयोग दिया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से समूचा विद्यालय परिसर गूँज उठा और सभी ने सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

समारोह का समापन विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नया सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए प्रगति, अनुशासन और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो।





