#पिछ्ले कुछ दिनों से स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज हुए नए मामले*

#पिछ्ले कुछ दिनों से स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज हुए नए मामले*

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

27 सितंबर 2022

1.दिनांक 26.09.2022 को श्री इन्द्र सेन निवासी घड़सी जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि कृष्ण लाल निवासी कसौली जिला सोलन अपने परिवार,मिस्त्री व मजदूरों के साथ मिलकर इसकी गौशाला को गिरा रहा था । इसने व इसकी पत्नि ने कृष्ण लाल व अन्य लोगों को गौशाला गिराने से रोकने की कोशिश की तो कृष्ण लाल ने परिवार व मजदूर के साथ मिलकर इसके साथ गाली गलोच करके मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जिस सदंर्भ में पुलिस थाना कसौली में अभियोग अधीन धारा 447,147,149,323,504,506 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

2.दिनांक 26.09.2022 को रुप लाल निवासी बाई पास कथैड जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि सेब मण्डी  सोलन शैड न0 33 में सेब आढ़ती का काम करता है तथा पिछले 02 महिने से A-Z Babloo ( Abdulla Ahmad ) निवासी सूरत बलिया व्यापारी के तौर पर सेब मण्डी में काम कर रहा था और दुकानदारों को Part Payment भी कर रहा था । सेब मण्डी सोलन में 10-12 दुकानों के आढ़तियों से करीब 10,080,000 रुपये का सेब लेने के बाद बिना बताए फरार हो गया है। जिस सदंर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 420 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

3.दिनांक 26.09.2022 को श्री मति शिवानी निवासी बागा (अर्की) जिला सोलन ने ब्यान दर्ज करवाया कि इसके घर पर पानी की  टंकी लगी है जिसका प्रयोग इसका व देवर का परिवार करता है। यह टंकी में से पानी निकाल रही थी तो इसके देवर ने इसे आईंदा टंकी से पानी निकालने के लिए इन्कार किया जिस पर इसने कहा कि यह इसी टंकी से अपने लिए पानी का प्रयोग करेगी। जिस पर ओम प्रकाश ने इसका रास्ता रोककर मार पीट की तथा गाली गलोच करके जान से मारने की धमकी दी। जिस सदंर्भ में पुलिस थाना बागा में अभियोग अधीन धारा 341,323,504,506 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

4.दिनांक 26.09.2022 को ओम प्रकाश निवासी बागा(अर्की) जिला सोलन ने अपना ब्यान दर्ज करवाया कि इसकी भाभी शिवानी इसकी रसोईघर के पास लगी पानी की  टंकी से पानी भर रही थी तो इसने अपनी भाभी से कहा कि पीछले चार-पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है तथा पानी कम खर्च करो जिस पर इसकी भाभी इसके साथ बहसबाजी व गाली गलोच करने लगी तथा रास्ता रोकर पानी के जग व डण्डे से मारपीट की। जिस सदंर्भ में पुलिस थाना बागा में अभियोग अधीन धारा 341,323,504 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

5.दिनांक 26.09.2022 को श्री प्रदीप कुमार Astt. Environmental Engineer HPSPCB  Parwanoo ने शिकायत दर्ज करवाई कि  सूखना नाला में Hanuchem Laboratories Unit-III.द्वारा कम्पनी से निकलने वाले अवशेष का प्रवाह करके पानी को दुषित किया जा रहा है। पानी के गंदा होने के कारण लोगों के जीवन व वातावरण को खतरा बना हुआ है। जिस सदंर्भ में पुलिस थाना परवाणु में अभियोग अधीन धारा 277,278 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

6.दिनांक 26-09-2022 को जिला  पुलिस  सोलन  द्वारा  मोटर  वाहन अधिनियम  के अनुसार कुल 195 चालान किये जाकर कुल 23000/- रूपये जुर्माना प्राप्त किया गया। जिनमें Rash/negligent/dangerous driving=04,  Over Speeding=05, Without driving license =03, Using mobile while driving=09, Without helmet =76, Without seat belt =11,  तथा अन्य में 87 चालान किये गये है। इसके अतिरिक्त धुम्रपान अधिनियम के तहत कुल 02 चालान किए जाकर 200/-रु0 जुर्माना प्राप्त किया गया।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news