
ख़बर अभी अभी नाहन ब्यूरो
24 मई 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश में पहली जनसभा नाहन के चौगान मैदान और दूसरी मंडी के पड्डल ग्राउंड में संबोधित करेंगे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
पड्डल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाटी डाली। इस दाैरान कार्यकर्ता नाटी पर जमकर थिरके।
भाजपा को मोदी मैजिक पर भरोसा
मंडी और शिमला में लोकसभा चुनाव में दोनों ही सीटों पर 2019 के चुनावों की तरह अब मोदी मैजिक पर ही भरोसा है। जिन गढ़ों पर भाजपा विश्वास कर सकती है, उन्हीं को चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के प्रभाव से मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है, जहां पर वोटों के धुव्रीकरण का भाजपा को एक विश्वास है। इसी कारण शुक्रवार को प्रदेश में प्रधानमंत्री से केवल दो रैलियां इन्हीं गढ़ों में करवाई जा रही हैं। पीएम कुछ ही देर में रैली को संबोधित करेंगे।
पड्डल में मोदी की छठी रैली
मोदी पड्डल में छठी बार रैली कर रहे हैं। शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप और मंडी से प्रत्याशी कंगना रणौत चुनाव मैदान में हैं।





