पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने गश्त के दौरान लिफाफे से 1.01 ग्राम हैरोईन की बरामद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जून 2023

पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम गश्त के दौरान लिंक रोड़ सुल्ली नजदीक ट्रक यार्ड के पास मौजूद थी।  हितेश कुमार निवासी अर्की जिला सोलन अपनी दाहिने हाथ में सफेद रंग का कैरी बैग लेकर जा रहा था जो पुलिस को देखकर हड़ाबड़ा गया और सुल्ली रोड़ की तरफ भागने लगा।

जब हितेश से भागने का कारण पुछा तो वह पुलिस को सतोषजनक जवाब न दे सका। गवाहों के सामने हितेष कुमार द्वारा पकड़े लिफाफे की तलाशी ली गई जो तलाशी के दौरान लिफाफे में से 1.01 ग्राम हैरोईन बरामद की गई। इस सदंर्भ में पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग अधीन धारा 21 ND&PS Act  में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news