पुलिस ने दो युवकों से 29 ग्राम हेरोइन/चिट्टा किया बरामद

कुल्लू
पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा गश्त के दौरान बड़ा भूईन लिंक सड़क समीप फोरलेन में गुरवेन्द्र (22 वर्ष) पुत्र शमशेर सिहं निवासी गांव उगराहण डाकघर संगरुर तहसील सुनाम जिला संगरुर पंजाब व हरमन सिहं (22 वर्ष) पुत्र तरसेम सिंह गांव संगतपूरा डाकघर लहरा तहसील लहरगंगा जिला संगरुर पंजाब के कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है ।
इस संदर्भ में उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 व 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Share the news