
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
10 मई 2024
आज कुनिहार में पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर के द्वारा हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी,इसको लेकर करके कुनिहार स्थित भाजपा के वरिष्ठ पधअधिकारी , वरिष्ठ नागरिकों और जन प्रतिनिधियों ने राजेंद्र ठाकुर को भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किये जाने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया , प्रैस वार्ता में भाजपा के ज़िला सह – मिडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा ने इसके लिए उपस्थित सभी लोगों की ओर से इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल,पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का अभार व्यक्त किया।
इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि राजेंद्र ठाकुर के भाजपा में आने से भाजपा अर्की मण्डल में नया संचार होगा तथा पार्टी को बहुत मज़बूती मिलेगी तंथा आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी जीत मिलेंगी! इस अवसर पर हाटकोट के प्रधान जगदीश अतरी और उप प्रधान रोहीत जोशी,प्रमुख समाज सेवक आर पी जोशी,चेत राम तनवर,ओप प्रकाश गर्ग,शुशील शर्मा , देवेंद्र कुमार कौशल,गोपाल कृष्ण,हरी दास , गोबिन्द चौधरी ,श्यामा नद,गोपाल शर्मा,राम चंद्र,भवानी शंकर,हीरा लाल चंदेल,बावू राम ,राम चंद्र,नवनीत शर्मा अविनम झाजी,इत्यादि शामिल रहे।





