
#ख़बर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
24 जनवरी 2023
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में वर्दी, बैग और पानी की बोतल नहीं मिल सकी है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी बैग, वर्दी और पानी की बोतल के आवंटन का इंतजार कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो वाले स्कूल बैग, वर्दियां और बोतलें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के गले की फांस बन गए हैं। सरकारी स्कूलों में निशुल्क बैगों, वर्दियों और बोतलों की खरीद पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कुछ नहीं मिला है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





