
#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*
15 दिसंबर 2023
राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 समन्वय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत व स्टार प्रोजेक्ट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला जिला सिरमौर के आठवीं कक्षा के लगभग तीस छात्रों ने कुरुक्षेत्र स्थित कल्पना चावला स्पेस सेंटर , कुरुक्षेत्र पैनोरमा व विज्ञान केंद्र और ब्रह्म सरोवर का भ्रमण किया । व्यावसायिक शिक्षा वास्तव में एक कौशल विकास शिक्षा है और इसका उद्देश्य कौशल और ज्ञान का एक वांछित स्तर विकसित करना है ।
यह इस प्रकार रोजगार का मार्ग प्रदान करता है । व्यावसायिक प्रशिक्षण छात्रों को स्वतंत्र होने के लिए और एक ही समय में, एक उत्पादक समुदाय बनाने का अवसर प्रदान करता है इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का व्यावसायिक शिक्षा की तरफ रुझान पैदा करना था । इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मनीषा रानी ,सुरेंद्र कुमार, रीना ठाकुर अंशुल शर्मा , टीना पराशर और कुलदीप ठाकुर भी बच्चों के साथ मौजूद रहे यह जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य प्रीति तंवर के द्वारा दी गई।
#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*





