
Reckong Peo,
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि पूह विकास खंड की सीमावर्ती ग्राम पंचायत नेसंग में 7 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे पंचायत भवन में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में कृषि, पशुपालन, बागवानी, राज्य सहकारी बैंक, महिला एवं बाल विकास, आतमा परियोजना, नाबार्ड व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समावेशी एवं जनहितैषी योजनाओं पर स्थानीय लोगों को जानकारी देंगे ताकि धरातल पर व्यवस्था परिवर्तन के दौर में निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को लाभ मिल सके।





