
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 अगस्त 2023
हिमाचल में आई आपदा से प्रदेश भर में बहुत नुकसान हुआ एक और जहां जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ वही लोगों के घर खेत तक बह गए और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया जिस कारण से हिमाचल प्रदेश को काफी नुकसान हुआ उस क्षति को पूरा करने के लिए प्रदेशभर से लोग मुख्यमंत्री सहायता कोष में राहत राशि जमा करवा रहे हैं जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जा सके वही वीरवार को पेंशनर एसोसिएशन द्वारा भी बैठक सोलन में आयोजित की गई जिसमें उन्होंने राहत राशि एकत्रित की।
इस विषय पर जानकारी देते हुए जयदेव शर्मा ने बताया कि वह हर महीने एक मीटिंग का आयोजन करते हैं जिसमें अलग-अलग मुद्दों को लेकर चर्चा की जाती है उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई आपदा से प्रदेशभर को बहुत नुकसान हुआ है इसको देखते हुए पेंशनरों ने भी राहत राशि एकत्रित की है साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा जो भी कार्य करवाया जा रहा है उस कार्य की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए क्योंकि उनका मानना है कि जो भी नुकसान अभी तक हुआ है वह इसलिए हुआ है क्योंकि उसमें गुणवत्ता की कमी देखी गई है जिस कारण से जगह-जगह लैंड स्लाइड हुए और सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





