पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन ने फुटपाथ बनाने को लेकर उपायुक्त पीए मोनिका राजपूत के पास उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

सोमवार को पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सोलन के डीसी ऑफिस में उपायुक्त प्राइवेट सेक्रेटरी मोनिका राजपूत के पास उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के मेंबर मौजूद रहे आपको बता दे की यह ज्ञापन ओल्ड सी ऑफिस से शामती और कोटलानाला से सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल तक फुटपाथ बनाने को लेकर सौंपा गया है। जिससे लोगों को पैदल चलने में आ रही दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

ज्यादा जानकारी देते हुए पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बीएल गुप्ता ने बताया की आज उन्होंने सोलन के डीसी ऑफिस में उपायुक्त प्राइवेट सेक्रेटरी मोनिका राजपूत के पास उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। और यह ज्ञापन पुराने डीसी ऑफिस से लेकर शामती और कोटलानाला से अस्पताल तक फुटपाथ बनाने को लेकर सौंपा गया। उनका कहना है की कोटलानाला से अस्पताल तक और ओल्ड बस स्टैंड से शामती तक सड़क बहुत तंग है जिस कारण लोगो को चलने में दिक्कत आती है।उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया की यह मुद्दा बहुत पहले से चला हुआ है और जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news