पेन डाउन हड़ताल पर चल रहे जिला परिषद केडर कर्मचारी संगठन के समर्थन में आया कांग्रेस का मजदूर संगठन इंटक

#खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

22 अक्तूबर 2023

जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की 23 सितंबर से चली पेन डाउन हड़ताल का अब कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक ने भी समर्थन किया है। इंटक नेताओं का कहना है कि जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांग जायज है, उनका कहना है कि ग्रामीण विकास में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं  कनिष्ठ अभियंताओं की अहम भूमिका है।  इनके बिना ग्रामीण दूर दराज तक विकास एवं सरकारी योजनाओं की अलख जगाना संभव नहीं है।
इनके बिना पूरे प्रदेश में सरकार के विकास कार्य चल नहीं सकते हैं।  उनकी मांग जायज है।  हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों का कानूनी अधिकार है कि वह अपनी मांगों को लेकर  प्रदर्शन करें । इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी  रामपुर  खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिले और कहा पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे कर्मचारियों की मांग जायज है और इस का इंटक समर्थन करती है।
इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सेवगीने बताया पंचायती राज विभाग ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को नियमित किया है,  लेकिन इन्हें जो वेतन मिल रहा है वह ग्रांट इन ऐड में मिल रहा है। जिसका सीधा मतलब यह है कि अभी वे सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किए हैं।  उनकी मांग है कि सरकारी कर्मचारी घोषित करें और जिला परिषद कैडर से पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज किया जाए।  उन्होंने कहा सरकार पर इससे कोई अतिरिक्त भर  भी नहीं पड़ने वाला है। केवल कर्मचारियों को सेवा का लाभ मिलेगा  और रिटायरमेंट के बाद  पेंशन की सुविधा मिलेगी।
जिला परिषद कर्मचारी संगठन रामपुर खंड अध्यक्ष गोकल  राम ने बताया कि पंचायत सचिव, सहायक और कनिष्ठ अभियंता जो लगातार हड़ताल पर बैठे हैं। उन की केवल एक सूत्रीय मांग है। जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज में मर्ज किया जाए।

#खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

Share the news