प्रकाश चंद शर्मा ने घर में तैयार की नर्सरी, लोगों को बांट रहे पौधे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 जुलाई 2023

Plantation is not only nursery in the house

Plants continuously distributing to people
उपमंडल अर्की के ग्राम पंचायत प्लोग के गांव शिल्ढू निवासी प्रकाश चंद शर्मा ने घर में नर्सरी तैयार की है। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे उगाए हैं। साथ ही लोगों को भी अन्य जगहों में पौधे लगाने के लिए बांट कर रहे हैं। प्रकाश चंद शर्मा छह वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वह पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
शर्मा ने बताया कि उन्होंने घर पर आंवला, खैंर, बेढा, बान, पीपल, बिल पत्तर, सहित अन्य औषधीय पौधे की नर्सरी लगाए हैं। वह पिछले 10 वर्षों से लोगों को हर वर्ष निशुल्क पौधे बांट रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह राह चलते नमकीन या अन्य जंक फूड के लिफाफों सहित अन्य चीजों को इकट्ठा करते हैं। उनमें मिट्टी भर कर नर्सरी में पौध तैयार करते हैं। इसके अलावा पौधों को लोगों में मुफ्त बांटते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news