प्रति परिवार से खरीदा जाएगा 10 लीटर दूध, गोबर से बनाए जाएंगे बायप्रोडक्ट : चंद्र कुमार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 जून 2023

हिमाचल में कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए हुए 6 महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है और कांग्रेस सरकार ने अपनी दी हुई 10 गरंटियो में से लगभग 2 गरंटिया पूरी की है वह चाहे ओपीएस की बात हो चाहे महिलाओं को 15 सौ रुपए देने की सोमवार को कृषि मंत्री सोलन दौरे पर थे।

वही उन्होंने किसानों से गोबर खरीदने और दूध खरीदने वाली गरंटी को लेकर भी बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि दूध को खरीदने को लेकर कमेटी का गठन किया जा चुका है जिसमें प्रति परिवार से 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा और वही गोबर को लेकर भी एक्सपर्ट कमेटी बनाई जा चुकी है जिसके तहत गोबर से बायप्रोडक्ट बनाए जाएंगे और लोगों को उसकी सुविधा प्रदान की जाएगी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news