
#खबर अभी अभी जम्मू ब्यूरो*
9 फरवरी 2023
जम्मू में वीरवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। कुपवाड़ा और पुंछ में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहेगी। अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई थी। दिनभर हल्के बादल भी छाए रहे। यहां कई दिन बाद सुबह दोबारा ठंडक का अहसास हुआ। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से हल्का चढ़कर 22.6 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#खबर अभी अभी जम्मू ब्यूरो*





