#प्रदेश में बिगड़ा मौसम, 21 अप्रैल तक बारिश, आंधी व ओलावृष्टि की संभावना |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

19 अप्रैल 2023

pnc ola vrishti – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News  Patna | Patna News

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिशख् ओलावृष्टि व आंधी का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिमाचल में 22 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 21 अप्रैल तक कई इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे के दौरान ऑरेंज अलर्ट के चलते भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश जोगिंदरनगर में रिकॉर्ड की गई है, जबकि लाहौल स्पीति और कुल्लू सहित ऊपरी पहाडिय़ों में बर्फबारी का दौर जारी है।

ताजा मौसम के बदलाव से तापमान में तीन से 4 डिग्री तक कमी दर्ज की गई है। इससे प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ठंड का एहसास हो रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी-फरवरी माह में रहे सूखे को मार्च व अप्रैल की बारिश ने पूरा कर दिया है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news