प्रदेश में 9 से 10 अप्रैल को फिर बिगड़ेगा मौसम, 13 अप्रैल के लिए अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

9 अप्रैल 2024

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 11 से 15 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 9-10 अप्रैल को भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश, जबकि चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। 13 अप्रैल के लिए कई भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
Share the news