11 एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देने की अधिसूचना जारी की है। जितेंद्र सांजटा को विद्युत विनियामक आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया हैहिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देने की अधिसूचना जारी की है। जितेंद्र सांजटा को विद्युत विनियामक आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। तहसीलदार करसोग को एसडीम करसोग, तहसीलदार जुब्बल को एसडीएम जुब्बल और तहसीलदार थुनाग को एसडीएम थुनाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह को एसडीएम शिलाई और एसडीएम सलूणी नवीन कुमार को एसडीएम चुराह का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।तहसीलदार निचार को एसडीएम निचार और तहसीलदार ओट को एसडीएम वाली चौकी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी मंडी मनोज कुमार को एसी टू डीसी मंडी, एक्स सर्विसमैन आयोग हमीरपुर की सचिव दीप्ति को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक और एडीएम मंडी मदन कुमार को मंडी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जिन अधिकारियों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, ये पद रिक्त थे। अफसरों को अतिरिक्त कार्यभारी दिया गया है।प्रदेश सरकार ने तीन एचएएस अधिकारियों के तबादले गिए हैं। इसमें राकेश कुमार शर्मा-6 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नादौन, नरेश कुमार को मंडला आयुक्त शिमला लगाया गया है। संयुक्त सचिव (सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग जीवन सिंह को इस पद से पदभार मुक्त कर दिया गया है। इसी तरह अप्राजिता चंदेल सहायक आयुक्त डीसी हमीरपुर तैनात किया गया है।