प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया इस्तीफा आखिर क्यों ?

ख़बर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो

 05 जून 2024

Lok Sabha Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। भाजपा नीत राजग को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने देश में 240 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। अब सरकार के गठन के लिए उसे राजग के अपने सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। इससे पहले पार्टी ने 2019 में 303 और 2014 में 282 सीटें जीती थीं।

भाजपा नेता माधवी लता ने कहा कि भाजपा एक पार्टी के रूप में जानती है कि सीधी लड़ाई कैसे लड़नी है। महाभारत के पांडव केवल सीधा युद्ध करना जानते थे लेकिन कौरव उसी काम को दूसरे तरीके से करना जानते थे। वे पीछे से वार करना जानते थे। पांडवों ने कुरुक्षेत्र का युद्ध तो जीत लिया लेकिन उन्होंने अपने सगे-संबंधियों को खो दिया। उन्होंने अपने बच्चों को खो दिया। उन्होंने एक महान योद्धा अभिमन्यु को खो दिया। इसलिए इतिहास भी हमें बताता है कि सत्य और अन्याय के युद्ध के बीच सत्य को अपने सगे-संबंधियों की बलि देनी पड़ती है।

सारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मैं छपरा की जनता का आभार करता हूं कि उन्होंने मुझे तीसरी बार जिताया है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कर्नाटक कांग्रेस के नेता प्रियांक खड़गे ने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए बेहतर होता अगर हमें 25-30 सीटें और मिलतीं। गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता आज शाम को मिलेंगे।

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हम एनडीए का हिस्सा हैं। मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि हमें देश के लिए मिलकर काम करना है।

एनडीए सांसदों की बैठक सात जून को सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में हो सकती है। अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अपना जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

पीएम मोदी का इस्तीफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।

इस तारीख को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

बिहार के सीएम और जेडी(यू) नेता नीतीश कुमार एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। पार्टी सांसद संजय कुमार झा भी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, “सरकार तो अब बनेगी ही।”

Share the news