
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन द्वारा सनातन धर्म मंदिर सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 100 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है जिसमें पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर सनी ने कहा की युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आवाहन पर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा तेजस्वी सूर्य जी के निर्देशानुसार पूरे भारत में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज के निर्देशानुसार पूरे हिमाचल प्रदेश में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत रक्तदान शिविर लगाकर हर जिले में नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसके प्रदेश संयोजक साकेश शर्मा जी हे सोलन में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष ने कहा इसके बाद स्वच्छता अभियान, कबड्डी और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी ताकि युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाए। उन्होंने कहा की सेवा ही संकल्प पखवाड़े के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी कार्य करने वाली है। इसी के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान भी इन दिनों जोरों शोरों पर चल रहा है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा के 2022 के प्रत्याशी डॉक्टर राजेश कश्यप जी रेडी फड़ीप्रकोष्ठ के संयोजक तरसेम भारती जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोलन मदन ठाकुर जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक जी भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विवेक ध्वाल जी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी जी,महामंत्री संजीव कुमार जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विशाखा जी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमारजी, मुकेश गुप्ता जी, वार्ड नंबर 5 से नगर निगम का चुनाव लड़ रहे अमरदीप पांजा जी, आरुष जी, कुलदीप जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोलन से अरुण जी कसौली से मोहित जी वपूरे सोलन जिला की युवा मोर्चा की टीम उपस्थिति रही।





