प्रधानमंत्री मोदी ने रोज़गार मेले की 9वें संस्करण के दौरान एसजेवीएन में भर्ती हुए 89 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र किए प्रदान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 सितंबर 2023

SJVN becomes first power sector PSU to receive Anti-Bribery Management System certification

नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि राष्ट्रव्यापी रोजगार मेला – मिशन मोड भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एसजेवीएन में भर्ती हुए 89 युवाओं को  वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

 नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि आज रोजगार मेले के 9वें संस्करण के दौरान एसजेवीएन के विभिन्न विधाओं में नवनियुक्त फील्ड अधिकारियों, फील्ड इंजीनियरों, कनि. फील्ड इंजीनियरों और अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। गत बारह माह के दौरान एसजेवीएन में विभिन्न विधाओं में 561 फील्ड अधिकारियों, फील्ड इंजीनियरों, कनिष्ठ फील्ड अधिकारियों एवं  इंजीनियरों और फील्ड तकनीशियनों की भर्ती की गई है।

नन्द लाल शर्मा ने कहा, “एसजेवीएन देश के युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करने की इस पहल में गर्व से योगदान दे रहा है। एसजेवीएन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 300 से अधिक और युवाओं की भर्ती के लिए एक रोड मैप तैयार किया है।”

इस मिशन का लाभ परियोजनाओं के आसपास रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए, एसजेवीएन ने संबंधित परियोजनाओं के ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी के पदों की भर्ती के लिए परियोजना से संबंधित परिवारों/परियोजना से संबंधित क्षेत्र के लोगों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोज़गार मेले की 9वें संस्करण के दौरान देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई भर्तियों हेतु 51,000 नियुक्ति पत्र जारी किए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news