
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
5 अगस्त 2023

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते एक सरकारी स्कूल में बाल कटवाने के लिए बोलने पर एक छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ दिए और गला भी घोंट डाला। स्टॉफ सदस्यों ने बीचबचाव कर छुड़वाया। बाद में छात्र अपने पिता के साथ आ धमका। यहां छात्र के पिता ने तीन स्टॉफ सदस्यों की पिटाई कर डाली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सूचना मिलने पर शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने भी स्कूल का दौरा किया और जायजा लिया।
इस मामले में शिक्षा उपनिदेशक ने विभागीय जांच करने की बात कही है। इस घटना से शिक्षक वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद अब जिले में सरकारी स्कूल सुचारू रूप से खुल गए हैं। इस पर ऊना शहर के साथ लगते सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य ने 12वीं के एक छात्र को बाल कटवा कर स्कूल आने को लेकर नसीहत दी। छात्र ने प्रधानाचार्य की नसीहत मानने से इनकार कर दिया तो उन्होंने थोड़ा सख्त लहजे में अनुशासन रखने को कहा।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





