प्रशासन को सौंपी धन संग्रहण अभियान के तहत एकत्रित राशि

#खबर अभी अभी चम्बा ब्यूरो*

18 जुलाई 2023

 राजकीय महाविद्यालय चम्बा की एनएसयूआई इकाई द्वारा आरंभ किया गया धन संग्रहण अभियान मंगलवार को संपन्न हो गया है। यह अभियान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की ओर से मनोहर के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए आरंभ किया गया था। इस अभियान के तहत एकत्रित हुई धनराशि को एनएसयूआई इकाई चम्बा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। मुकेश ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में घर- घर जाकर लोगों से सहयोग मांगा गया है। इस अभियान में दीपिका, उमेश, समीर, गुड़िया, शुभम राजपूत, तरुण कपूर, पंकज कुमार, सौरव, नीरज, शोएब, ऋषि, अमन, कार्तिक, अंकू आदि का भरपूर साथ मिला है।

मुकेश ने कहा कि मनोहर के परिवार के साथ हरेक एनएसयूआई कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मनोहर के परिवार की सहायता करना जिला चम्बा के हरेक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि हर वर्ष मनोहर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर एनएसयूआई द्वारा धन संग्रहण अभियान के माध्यम से मनोहर के परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी। मुकेश ने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश के कारण उनका यह अभियान प्रभावित जरूर हुआ है लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने आर्थिक सहयोग के लिए जिला चम्बा की जनता का आभार भी प्रकट किया है।

#खबर अभी अभी चम्बा ब्यूरो*

Share the news