
ख़बर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो
14 जून 2024
जिला बिलासपुर के अंतर्गत उपरली भंजवानी के साथ ऐतिहासिक रूकमणि कुंड में रोक लगने के बावजूद भी श्रद्धालु नहा कर पानी को दूषित कर रहे हैं। रूकमणि कुंड से जिससे संबंधित कुंड के अधीन बनी उठाऊ पेयजल योजना से संभावित होने वाले लोग जल जनित रोग की चपेट में भी आ सकते हैं पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है
इस कुंड के पानी से करीब पांच-छह पंचायतों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। जिस कारण कुंड में नहाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है तथा श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां पर पुरुष व महिलाओं के लिए अलग.अलग स्नानागारों का निर्माण किया गया है। बावजूद इसके कुछ श्रद्धालु कुंड में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे इस कुंड का पानी गंदा हो रहा है। इससे जहां जल जनित रोगों के फेलने की संभावना बनी रहती है।
वहीं कुंड का पानी गहरा होने के कारण यहां पर कभी भी अप्रिय घटना घटने का अंदेशा बना रहता है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही जल शक्ति विभाग ने श्रद्धालुओं को रोकने के कोई प्रयास किए हैं। जिससे प्रशासन व जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगना शुरू हो गए हैं।





