#प्रियंका के पास पहुंची नगर निगम की बगावत, बोलीं मामलें को बैठकर सुलझाएं*

 #प्रियंका के पास पहुंची नगर निगम की बगावत, बोलीं मामलें को बैठकर सुलझाएं*

Power dispute of municipal corporation reaches Priyanka Gandhi, advises to resolve the issue

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 15 अक्टूबर 2022

 नगर निगम सोलन में बगावत और महापौर-उपमहापौर की कुर्सी का मामला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तक पहुंच गया।
परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के समापन के बाद जैसे ही मेयर समेत कुछ पार्षद प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुद्दा क्या है और यह अभी तक क्यों नहीं सुलझ पाया। उन्होंने पूछा कि क्या आप सब लोग एक साथ हैं। मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि हमारे बीच में कोई गिला शिकवा नहीं है और वे एक हैं।
जवाब के बाद प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि अगर सब एक हैं तो एक साथ आज ही बैठकर मामले को समाप्त करें अन्यथा सभी मिलकर उनके घर शिमला आएं और मामले को सुलझाएं।

इसके बाद प्रियंका गांधी और लोगों से मिलने आगे चली गईं लेकिन सभी को एकजुट होने की नसीहत दे गईं। नगर निगम के उपमहापौर राजीव कौड़ा, पार्षद अभय, ऊषा शर्मा, संतोष मौजूद रहे। इस दौरान बागी पार्षद पूजा भी प्रियंका से मिलीं लेकिन उनसे ज्यादा बात नहीं हो पाई। देखना होगा कि प्रियंका गांधी का संदेश कांग्रेस को जोड़ पाएगा या गुटबाजी चरम सीमा में पहुंचेगी।
गौर रहे कि दो दिन पहले ही कांग्रेस के चार पार्षदों ने मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। इस दौरान कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी सोलन में ही था। यह मामला प्रियंका गांधी तक भी पहुंच गया है। इसके बाद प्रियंका ने सभी पार्षदों को एकजुट रहने के लिए कहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news