प्रियंका वाड्रा ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान की सैर की, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उनके साथ ली सेल्फी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मई 2023

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी।

 

Priyanka Gandhi Vadra statement on On Karnataka Election Results 2023

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन पहुंचते ही प्रियंका गांधी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।  मीडियो से बातचीत करते हुए प्रियंका ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार को बधाई दी।प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। सभी को बहुत-बहुत बधाई। हमने राज्य की जनता से जो वायदे किए हैं, गारंटियां दी हैं। इन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जनता को ही सब तय करना है।

इसके बाद प्रियंका ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान की सैर की। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उनके साथ सेल्फी ली। प्रियंका ने लोगों के साथ बातचीत भी की। रिज पर टहनले के बाद माल रोड पर स्थित प्रसिद्ध कॉफी हाउस भी पहुंचीं।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह और हिमाचल मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जब भी शिमला के दौरे पर आते हैं वे कॉफी हाउस जरूर जाते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news