
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
21 मई 2023

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में एक सरकारी व निजी कर्मचारी काम के चक्कर में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाता है मानसिक हो या शारीरिक दोनों रूप से शरीर का स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक होता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए रविवार को प्रेस क्लब सोलन और इलेक्ट्रिसिटी विभाग सोलन के मध्य एक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ ।
ताकि अपने काम से थोड़ा दूर होकर शारीरिक और मानसिक दबाव से राहत मिल सके। आपको बता दें कि यह आयोजन दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन के मैदान में किया गया।मैच का शुभारंभ सुबह लगभग 8:00 बजे से हुआ और इलेक्ट्रिसिटी विभाग के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी कर प्रेस क्लब सोलन के खिलाड़ियों के आगे दो 15 ओवर में 241 रनों का लक्ष्य रखा।
इस विशाल लक्ष्य को बनाने में खिलाड़ी अशोक शैंकी और जितेंद्र सिंह और नकुल पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके बाद प्रेस क्लब सोलन खिलाड़ियों ने लक्ष्य भेदने का प्रयास किया । परंतु यह लक्ष्य अपने आप में एक बहुत बड़ा आंकड़ा साबित हुआ। प्रेस क्लब सोलन की टीम सिर्फ 110 रन ही बना पाई, और 130 रनों के बड़े अंतर से इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड सोलन की टीम ने जीत हासिल की। जीत के साथ साथ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीम ने विजेता होने की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
मैच के उपरांत कर्मचारियों ने कहा कि लगातार इसी तरह के आयोजन होते रहने चाहिए । ताकि एक सरकारी व निजी कर्मचारी अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सके।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





