# फिर रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

4 जुलाई 2023

 प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक के साथ ही जून महीने में बारिश नॉर्मल से 30 फीसदी ज्यादा हुई है। 24 जून से मानसून के कहर में अभी तक 242 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जबकि 27 लोग काल का ग्रास बन गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से तीन दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि दो तीन दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन आज से फिर यह रफ्तार पकड़ेगा। 7 से 9 जुलाई तक कुछ मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे जहां विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा, वहीं तापमान में भी गिरावट आई है।

भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को बेवजह नदी-नालों के पास जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून शुरुआती दौर से ही बेहतर है। कुछ समय के लिए यह कमजोर हुआ था।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news