फिलफाट फोरम में 5 जून को 2 नाटकों व 18 एकल नृत्य जिसमें उडिसी, सम्लब पुरी,पंजाबी गिद्दआ, सेमी कलासीकल आदि नृत्य शामिल

ख़बर अभी अभी सोलन  ब्यूरो

06 जून 2024

फिलफाट फोरम सोलन की ओर से आयोजित 36 वीं आखिल भारतीय डान्स- ड्रामा गीत संगीत प्रतियोगिता के अन्तर्गत 5 जून को 2 नाटकों व 18 एकल नृत्य जिसमें उडिसी, सम्लब पुरी,पंजाबी गिद्दआ, सेमी कलासीकल आदि नृत्य शामिल थे … 6 प्रतिभागियों ने गायन व वादन में भाग लिया
इसके अतिरिक्त विभिन्न 6 प्रान्तों के समूह व लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए….
इससे पहले नाटकों की प्रतियोगिता में पहला नाटक ऊषा सांस्कृतिक एवीएम समाजिक संस्था वाराणसी द्वारा मुन्शी प्रेम चंद की अमर कृति “सदगति” पर अधारित नाटक साईत- सगुन प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन बाद अमरेश ने किया….. जिसमें असलम शेख ने पंडित, नीलम सिंह ने झुरिया, प्रवीण सिंह ने दुखिया, शशि प्रकाश ने चिखुंडी व करन राजभर चण्डीदास की भूमिका अभिनित की….
दुसरी प्रस्तुति युनाइटेड आर्टिस्ट पटियाला की ओर से हास्य नाटक भागवत् अजुकम प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन रमणीक घुमन ने किया…. नाटक में शांडिल्य के रूप में रमणीक घुमन, बसन्त सेना के रूप में गुरनूर कौर, यमदूत के रूप में इन्दु ने अपने प्रभावित किया….

Share the news