फिलफोट फोरम संस्था द्वारा नाटक एवं संगीत प्रतियोगिता का 6 जून से 10 जून तक किया जाएगा आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 जून 2023

फिलफोट फोरम सोलन” ऐसी संस्था है जो कला के माध्यम से प्रदेश व देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिए विगत 37 वर्षों से सक्रिय रूप से निरन्तर कार्यरत है। फिलफोट फोरम सोलन पिछले 34 सालों से आखिल भारतीय नृत्य, नाटक, संगीत प्रतियोगिता ‘अभिनय’ का आयोजन कर रही है।
इस वर्ष फिलफोट फोरम संस्था द्वारा सोलन में 35वी नाटक और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 6 जून से 10 जून तक किया जाएगा। जिसमें देश के 15 राज्यों से 400 कलाकार भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा निर्मित बहुउद्देशिय सभागार, गांव कोठो मे किया जाएगा। 06 जून को शाम 5.00 बजे प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा किया जाएगा। और 07 जून को मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही 08-जून को शोभा यात्रा शूलिनी माता मंदिर से पुराने उपयुक्त चौक तक निकाली जाएगी। 10जून को सांय 5.00 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा एव पुरस्कार वितरण उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जाएगा।

ज्यादा जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट विजय पूरी ने बताया की नाटक एवं संगीत प्रतियोगिता का का आयोजन 6 जून से 10 जून तक किया जाएगा। ओर यह आयोजन कोठों में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता मे 400 कलाकार 15 राज्यो से भाग लेंगे। उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता की खास बात यह है की सभी राज्यों के प्रतिभागी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news