फूलों की बारिश के साथ भाटी पीर दंगल का आगाज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 जून 2023

कांगड़ा प्रमुख दंगलों में शुमार भाटी पीर राजा का तालाब के वार्षिक छिंज मेले का शनिवार सुबह टमक की थाप के साथ आगाज हो गया। प्रबंधक कमेटी ने सुबह नौ बजे भाटी पीर मंदिर में झंडा रस्म अदा की। इस दौरान सुबह ग्यारह बजे राजा का तालाब कस्बा में प्रबंधक कमेटी प्रधान पुनीत टिंकू, चेयरपर्सन राम नाथ शर्मा, विकास बंटी, पवन राणा, शिवदेव, परमिंद्र चंकी की अगुवाई में दो विशाल रथों में मुराद शाह लाडी की फोटो लगाकर उन पर फूल मालाओं की बारिश करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान रंग-बिरंगे कपड़ों में ढोल के साथ भंगड़ा डालते कलाकारों ने अपनी अदा से गहरी छाप छोड़ी।

दंगल में इराक, ईरान, जार्जिया और देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल के नामी अखाड़ों के पहलवान अपनी कुश्ती से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news