बंदला पैराग्लाइडिंग साइट 15 सितंबर से खुलेगी, 20 से प्रशिक्षण शिविर शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

31 अगस्त 2023

Paragliding in Bandla Bilaspur will start from 15 September 2023

विश्व प्रसिद्ध बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर 15 सितंबर से सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियां शुरू होंगी। साइट से मानव परिंदे उड़ान भरेंगे। 20 सितंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरू होंगे। देश भर से पैराग्लाइडिंग के शौकीन यहां आकर प्रशिक्षण हासिल करेंगे। मशहूर बॉलीवुड गायक विशाल ददलानी भी पिछले साल यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। साइट पर एक्रो पायलट तान्हाजी टाकवे प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देंगे

साइट को जून में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया था। अधिसूचना जारी होने के बाद बाहरी राज्यों से कई पैराग्लाइडिंग स्कूलों ने यहां पर प्रशिक्षण के बुकिंग करवाई है। इसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों से प्रशिक्षु शामिल हैं, जो यहां पर एक्रो गतिविधियां सीखने के लिए पहुंचेंगे।

अभी तक चार स्कूलों ने प्रशिक्षण के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है। साइट पर नवंबर तक की बुकिंग हो गई है। स्थानीय लोगों ने बाहर से आने वाले पर्यटकों, पैराग्लाइडर पायलटों और प्रशिक्षुओं के लिए होम स्टे बनाए हैं। उनके लिए खाने की सुविधा भी लोग उपलब्ध करवाते हैं। प्रदेश में दो महीने के लिए पैराग्लाइडिंग साइटें बंद कर दी गई थीं।

इस दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हो गई थीं। 15 सितंबर से अब रोक हट जाएगी। लंबे समय बाद बंदला साइट अधिसूचित हुई है। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। एक्रो पैराग्लाइडिंग में पैराग्लाइडर आसमान में कई तरह के करतब करते हैं।

साइट से टेक ऑफ करने के बाद मानव परिंदे पानी की झील के ऊपर कई तरह की अठखेलियां करते हैं। एक्रो सिर्फ ऐसी जगहों पर होती है जहां पर नीचे पानी हो। बंदला साइट से उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गोबिंद सागर झील के किनारे होती है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु झील में उतरते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news