बद्दी के क्षेत्र में माफियाओं के हौसले बुलंद अवैध खनन पर नहीं लग रही रोक जान कर भी अंजान बने हैं माइनिंग के अधिकारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 जुलाई 2023

भाजपा के जिला सचिव गुरमेल चौधरी ने आज हिमाचल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के द्वारा भले ही अवैध खनन पर पूर्णता रोक लगाई गई है लेकिन आज भी बीवीएन के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर चोरी-छिपे लगातार अवैध खनन अनवर रूप से चल रहा है लेकिन इस पर स्थानीय खनन विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है और पुलिस के भी नाक के नीचे खनन किया जा रहा है जब खनन अधिकारियों से इस बारे में बात की जाती है तो वह यह बात कह कर पल्ला झाड़ दते हैं कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है अगर अधिकारी ही इस तरह से बोलते रहेंगे तो तो खनन कैसे रोका जाएगा गुरमेल चौधरी ने कहा कि अगर इस तरह का हाल रहा तो बद्दी बरोटीवाला और नालागढ़ का अस्तित्व जल्दी खत्म हो जाएगा

भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने कहा विधायक मीडिया में अवैध खनन के ऊपर दे रहे गलत रिपोर्ट, क्योंकि विधायक के ही नजदीकी लोग कर रहे हैं बद्दी नालागढ़ में अवैध खनन

गुरमेल चौधरी ने स्थानीय विधायक और सीपीएस रामकुमार के ऊपर आरोप लगाया है कि विधायक मीडिया में यह बयान जारी कर रहे हैं कि बद्दी में किसी भी तरह का अवैध खनन नहीं हो रहा गुरमेल चौधरी ने कहा कि आज हिमाचल मैं कांग्रेस की सरकार हर तरह से विफल हो रही है गुरमीत चौधरी ने यह भी कहा कि आज प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य ने खुद यह माना है कि हिमाचल में अवैध खनन के कारण ही हिमाचल की सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ है।

लेकिन जब दूसरी तरफ मीडिया में यह चीज हमने सुनी की माइनिंग मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान का जब एक बयान सुना कि पीडब्ल्यू मिनिस्टर का बयान जो तथ्य सीन है तो यहीं से पता चलता है कि सरकार के अंदर क्या चल रहा है सरकार अपनी लड़ाई लड़ रही है भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने बातों ही बातों में हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य की तारीफ की और कहा कि उन्होंने इस सच को स्वीकार किया है कि हिमाचल में अवैध खनन इस आपदा के लिए जिम्मेदार है और खनन करने वाले ही जिम्मेदार हैं

बीवीएन के अधिकारियों के नाक तले जू तक नहीं रेंग रही गुरमेल चौधरी ने कहां एमएलए भी मजे मै जी रहे है पर आम जनता परेशानी झेल रही है

बीबीएन बद्दी के अधिकारियों को पूछा जाए किआपने आपदा की क्या तैयारी की गई है तो अधिकारियों के पास किसी तरह की तैयारी का जवाब नहीं है क्योंकि हिमाचल का नेतृत्व अब अधिकारियों के आगे झुकता नजर आ रहा है और खासकर बीवीएन में सरकार की अधिकारियों के ऊपर कोई भी पकड़ नहीं है जिस कारण आज इंडस्ट्री को कम से कम 200 करोड़ की चपत लगी है हर रोज देखने को मिल रहा है कि बारिश के बीच भी बद्दी नालागढ़ की नदियों के बीच ट्रैक्टर और बड़े-बड़े ट्रकों से अवैध खनन करके बीवीएन की धरती को छलनी किया जा रहा है गुरमेल चौधरी ने यह भी कहा है कि पिछली भाजपा की सरकार में बीवीएन में ऐसा हाल नहीं था लेकिन जैसे ही सरकार बदली हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी अवैध खनन जोरों पर हो गया हम लोगों के बीच जब जाते हैं तो लोगों का भी कहना है कि नेताओं की ही कारगुजारी से बीवीएन में अवैध खनन जोरों पर हो रहा है और विधायक को अपनी विदाई की से ही फुर्सत नहीं लेकिन विधायक के नजदीकी लोग ही बद्दी के प्रशासन को चला रहे हैं जिस कारण बद्दी का प्रशासन फेल हो चुका है अधिकारियों को यह तक नहीं पता है कि कौन सी बात कहां पर हो रही है गुरमेल चौधरी ने कहा कि आज यह हालात हैं कि बद्दी का हर पल हर सड़क खतरे मे आ रही है तो यह सबसे बड़ा कारण अवैध खनन नहीं है इस पर प्रशासन तो क्या सरकार की भी कोई नजर नहीं है हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के के आदेशों की अवहेलना की जा रही
बद्दी में सबसे बड़ी बात यह है कि लीज आवंटित करके भी आसपास के नदी नालों को छलनी किया जा रहा है लीज तो सिर्फ नाम मात्र है खनन तो कहीं और ही हो रहा है बद्दी नालागढ़ की जनता इतनी त्रस्त हो चुकी है कि अपनी प्राइवेट जमीन भी बचाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है शाम होते ही बजे बद्दी नालागढ़ की नदियों में जोरों शोरों से अवैध खनन होना शुरू हो जाता है खनिज विभाग की तरफ से बजरी खनन के लिए आवंटित की जमीनों के साथ- साथ आसपास की जमीनों पर अवैध खनन का खेल दिन-रात बेखौफ चल रहा है और इसी अवैध खनन के बाहर जाकर आज बद्दी नालागढ़ के गांवों से गुजरने वाली नदी नालों को पूरी तरह से छलनी कर दिया है आज अगर आपदा में बद्दी नालागढ़ के फूलों को जो नुकसान हुआ है यह भी कहीं ना कहीं अवैध खनन की ही मार रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news