बद्दी के दून वैली किड्स प्लेनेट नालागढ़ में वार्षिक समारोह इनायत-द ब्लेसिंग्स का हुआ आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 फरवरी 2023

बद्दी के दून वैली किड्स प्लेनेट नालागढ़ में वार्षिक समारोह इनायत-द ब्लेसिंग्स का आयोजन हुआ। इसके बाद फाउंडेशन ईयर के चॉकलेट डांस, कलर्स डांस, डिस्को, ड्रीमर्ज और सुपर हीरो और प्री-केजी कक्षा के यूनिकॉर्न डांस, वेजिटेबल डांस, कार्टून डांस, प्लेनेट डांस, इट्स ब्यूटीफुल-डे और केजी कक्षा के फेयरी डांस ने श्रोताओं को खड़े होकर तालियां बजाने पर विवश किया। केजी कक्षा के बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक ‘मम्मी-पापा और मैं’ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति मिले सुर मेरा तुम्हारा में भारत की विभिन्न संस्कृतियों को एक नृत्य के माध्यम से मंचित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में सीईओ बीबीएनडीए डॉ. रिचा वर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। स्कूल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर राजीव शर्मा, चेयरपर्सन अनूप शर्मा, प्रिंसिपल देवेंद्र महल के साथ एडीसी मंडी महेंद्र पाल गुर्जर और एसीजेएम नालागढ़ मोहित बंसल ने बच्चों के कार्यक्रम का आनंद लिया।
प्रिंसिपल देवेंद्र महल ने विद्यालय की उपलब्धियों का लेखा-जोखा अभिभावकों के समक्ष रखा। उन्होंने दून वैली किड्स प्लेनेट को एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के नंबर-4 और हिमाचल के नंबर-1 स्कूल का सम्मान प्राप्त होने का श्रेय स्कूल और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news