# बद्दी पुलिस ने दो व्यक्तियों से पकड़ा 1 किलो 926 ग्राम गांजा

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मई 2023

 बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा समेत दो प्रवासी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान मुम्ताज आलम निवासी सिसंई जिला छपरा बिहार व नितेश कुमार निवासी सोफियाबाद जिला गोपालगंज बिहार से हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चक्का रोड़ बद्दी से गिरफ्तार किया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के पास से 1.926 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मामले की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news