# बरसात में धूल रहा बसंत उत्सव का व्यापारिक मेला |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

3 मई 2023

 जिला कुल्लू में लगातार हो रही बारिश के चलते पीपल मेले में आए व्यापारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से मेले में आये हुए व्यापारियों को नुक्सान उठाना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते दुकान में रखा सामान भी खराब हो रहा है।

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मेला मैदान में पीपल मेले के बाद भी अस्थाई दुकानें सजी हुई है। लेकिन खराब मौसम के चलते मेला मैदान खाली नज़र आ रहा है। मेले में खरीदारी करने के लिए लोग भी नहीं आ रहे है। मेले में आए दुकानदारों का कहना है कि वह कर्जा लेकर यहां मेले में कुछ कमाई करने आए थे। लेकिन लगातार हो रही बारिश से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश होने के चलते लोग खरीदारी करने के लिए भी नहीं पहुंच रहे हैं।

दुकानदारों ने मेला कमेटी से यह मांग रखी है कि उन्हें दी गई दुकानों की पर्ची में कटौती की जाए और मेले में कुछ और दिन के लिए उन्हें दुकानें लगाने की इजाजत दी जाए क्योंकि मौसम विभाग की ओर से पूरे सप्ताह भर मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो मेले में आए व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news