# बरोटीवाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मई 2023

indore sadak hadsa Dumper engaged in metro construction hit bike riders  died due to head crushing in mr-10 dvm | मेट्रो कंस्ट्रक्शन में लगे डंपर ने  बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर,

 

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है, जबकि पुलिस ने थाना बरोटीवाला के तहत अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पहचान में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया और मृतक का सिर पूरी तरह से कुचल चुका है। सतीश कुमार निवासी जलाड़ी तहसील कांगडा ने बताया कि वह बरोटीवाला के समीप एक कंपनी में नौकरी करता है और देर रात बरोटीवाला से अपने कमरे की ओर मोटरसाईकिल पर आ रहा था तो देखा कि सड़क के बीचों बीच एक व्यक्ति पड़ा था। जब नजदीक जाकर देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसका सिर कुचला गया था। लेकिन मौके पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, जिसे कोई वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news