
#खबर अभी अभी मनाली ब्यूरो*
17 नवम्बर 2023

रोहतांग दर्रा में हुई बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन कारोबार में जान फूंक दी है। दिवाली के बाद यहां आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा दोगुना से अधिक बढ़ गया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल रोहतांग दर्रा खुला रखने का फैसला लिया है। हर साल 15 नवंबर के बाद दर्रा पर्यटकों के लिए बन्द किया जाता है। लेकिन इस बार मौसम अनुकूल रहने और सड़क बेहतर बनने से दर्रा खुला रखा गया है।
रोहतांग दर्रा में रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है। गुरुवार को भी 625 पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे। गौरतलब है कि इस साल मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह से पिट गया है। दशहरा के दौरान अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आए। इससे पहले जुलाई, अगस्त और सितंबर लगभग खाली निकल गया।
रोहतांग में हाल में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों के आने का दौर शुरू हुआ है। रोहतांग के लिए वीरवार को 625 पर्यटक वाहनों के परमिट जारी हुए। इन में 377 डीजल और 248 पेट्रोल इंजन के वाहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए फिलहाल रोहतांग खुला रखा गया है। बर्फबारी होने तक पर्यटक रोहतांग जा सकेंगे।
#खबर अभी अभी मनाली ब्यूरो*





