
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मई 2023
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और दारचा-शिंकुला दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। ऐसे में शनिवार को लेह की तरफ से वाहनों को मनाली की तरफ नहीं भेजा जा रहा है।
देर रात को बारालाचा और जिंगजिंगार में गाड़ियां फंस गई थीं उन्हें निकाला जा रहा है। करीब 500 से 600 वाहन फंसे हैं। बीआरओ भी हाईवे तीन को चौड़ा करने के लिए सड़क के किनारों से बर्फ हटाने में जुटा है। इसके अलावा लाहौल और स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





